मार्च 23, 2024 7:42 अपराह्न

printer

कश्‍मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे चलने वाली चुनाव संबंधी हेल्‍पलाइन शुरू की गई है

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कश्‍मीर पुलिस नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे चलने वाली चुनाव संबंधी हेल्‍पलाइन शुरू की गई है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की हेल्‍पलाइन चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्‍य से शुरू की गई है। हेल्पलाइन नंबर 8 8 9 9 8 6 8 5 8 9  है। इस हेल्‍पलाइन पर नागरिक चुनाव से जुडे मामलों के बारे में जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं।