मई 26, 2024 8:26 पूर्वाह्न

printer

कश्मीर घाटी में हुए एक सड़क हादसे में पंजाब के 4 लोगों की मृत्यु और 3 गंभीर रूप से घायल 

कश्मीर घाटी में कल शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में पंजाब के 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कुलगाम जिले के निपोरा में हुई।

जानकारी के अनुसार, काजीगुंड से श्रीनगर जा रहा एक वाहन निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क से फिसल गया। घटना के समय वाहन में पंजाब के मोगा जिले के सात पर्यटक सवार थे। घायलों को तुरंत अनंतनाग ले जाया गया। 

इलाज के दौरान चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।