अक्टूबर 20, 2024 1:48 अपराह्न

printer

कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हुई है। उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामुला जिले के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने संदिग्‍ध गतिविधि देखी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

 

श्रीनगर स्थित चिनार कोर की सोशल मीडिया पोस्‍ट के अनुसार भारतीय सेना और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने क्षेत्र में घुसपैठ रोधी संयुक्‍त अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के नजर आने पर सुरक्षा बलों ने उन्‍हें ललकारा, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की।अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी।