मार्च 23, 2024 1:09 अपराह्न

printer

कश्मीर घाटी में संसदीय चुनावों के लिए बीयू-सीयू और वीवीपैट के आवंटन शुरू

कश्मीर घाटी में आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर कुपवाड़ा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल बैलेट यूनिट-बीयू, कंट्रोल यूनिट-सीयू और वी.वी.पी.ए.टी. के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया।

यह प्रक्रिया कुपवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी आयुषी सूदन की देखरेख में हुई। रैंडम आवंटन का उद्देश्य जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 611 मतदान केंद्रों के लिए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वी.वी.पी.ए.टी. आवंटित करना था। रैंडम आबंटन राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया।

दूसरे चरण में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर ईवीएम के आवंटन के लिए और अधिक रैंडमाइजेशन किया जाएगा। यह जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला