दिसम्बर 24, 2024 1:35 अपराह्न

printer

कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट जारी, श्रीनगर में तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया गया

 

कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट जारी है, कल रात श्रीनगर में तापमान शून्‍य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां सहित कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्‍य से 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल रात कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।