जून 30, 2025 7:52 अपराह्न

printer

कल, वस्तु और सेवा कर को लागू हुए आठ साल पूरे हो जाएंगे

वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तु और सेवा कर- जीएसटी का सकल संग्रह पांच साल में दोगुना होकर 22.8 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। 2020-21 में कुल संग्रह 11.37 लाख करोड़ रुपये था। जीएसटी डेटा के अनुसार, औसत मासिक संग्रह 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा।

    कल, वस्तु और सेवा कर को लागू हुए आठ साल पूरे हो जाएंगे। आर्थिक एकीकरण की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में 2017 में पेश किए गए जीएसटी ने अप्रत्यक्ष करों की भूलभुलैया को एकल और एकीकृत प्रणाली से बदल दिया। इसने कर अनुपालन को आसान बनाया, व्यवसायों के लिए लागत कम की और राज्यों में माल की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाया। राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि और एक करोड़ 50 लाख से अधिक सक्रिय करदाताओं का बढ़ता आधार इसकी सफलता को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला