मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 6, 2024 2:51 अपराह्न

printer

कल राज्यभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

कल राज्यभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। गोड्डा जिले कई स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जिले में कार्यरत निजी कंपनियों ने साल भर पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। गिरिडीह समाहरणालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के दस पौधे लगाए गए। उपायुक्त नमन प्रियेस लकड़ा ने लोगों से अपने घरों और कार्यालयों में पौधे लगाने का आग्रह किया। वहीं साहिबगंज जिले में भारतीय स्टेट बैंक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। वहीं लोगों को इस दिषा में जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई।