मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2024 9:16 अपराह्न

printer

कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है

राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 38 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री घटकर 18 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।