मार्च 17, 2025 12:11 अपराह्न

printer

कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस जॉय माल्या बागची ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आज कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉय माल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में सर्वोच्च न्यायालय परिसर में हुआ। न्यायमूर्ति बागची की नियुक्ति के साथ सर्वोच्च न्यायालय में अब 33 न्यायाधीश हो गए हैं।