कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ के इस वर्ष जून माह के रिकार्ड के अनुसार 21 लाख 89 हजार सदस्यों को शामिल किया गया है, जो अभी तक की सर्वाधिक संख्या हैं। आंकड़ों के अनुसार नौ दशमलव एक-चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से अब तक का सर्वाधिक संख्या है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस महीने लगभग 10 लाख 62 हज़ार नए सदस्य जुड़े हैं, जो मई 2025 की तुलना में 12 दशमलव छह-आठ प्रतिशत और पिछले वर्ष जून की तुलना में तीन दशमलव छह-एक प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि 18 से 25 आयु वर्ग में लगभग 6 लाख 39 हज़ार नए सदस्य जुड़े। इसके अलावा, तीन लाख से अधिक नई महिला सदस्य ईपीएफओ से जुड़ीं, जो पिछले महीने की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 7:08 अपराह्न
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ के इस वर्ष जून माह के रिकार्ड के अनुसार 21 लाख 89 हजार सदस्यों को शामिल किया गया है
