फ़रवरी 28, 2025 5:25 अपराह्न

printer

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर वर्तमान ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत की वर्तमान ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के संगठन ने वर्ष 2022-23 में ब्याज दर आठ दशमलव एक-पांच प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2023-24 में आठ दशमलव दो-पांच प्रतिशत की थी। यह सिफारिश अनुमोदन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय भेजी जाएगी। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय न्यासी बोर्ड की यह दो सौ सैतीसवीं बैठक थी। बैठक में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री और बोर्ड की उपाध्यक्ष शोभा करंदलाजे, श्रम और रोजगार सचिव तथा सह-उपाध्यक्ष सुमिता डावरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।