मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 25, 2024 7:49 पूर्वाह्न

printer

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 8 लाख 8 हज़ार नए सदस्यों का किया नामांकन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ ने इस साल जनवरी महीने में 16 लाख दो हजार कर्मचारी जोड़े हैं। ईपीएफओ के अंतरिम वेतन विवरण के अनुसार, इस साल जनवरी में लगभग 8 लाख आठ हजार नए सदस्यों का नामांकन किया गया है।

केंद्रीय श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा कि विवरण से यह भी पता चलता की इस अवधि के दौरान कुल नए सदस्यों में से 18 से 25 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या 56 प्रतिशत है और संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जिन्हें पहली बार नौकरी मिली हैं।

विश्लेषण से पता चलता है कि 8 लाख आठ हजार नए सदस्यों में से लगभग 2 लाख 5 हजार नई महिला कर्मचारी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला