दिसम्बर 27, 2025 9:06 अपराह्न

printer

कर्नाटक सरकार रात में गाड़ियों की आवाजाही के संबंध में राष्ट्रीय दिशानिर्देश बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी

कर्नाटक सरकार रात में गाड़ियों की आवाजाही के संबंध में राष्ट्रीय दिशानिर्देश बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी। राज्य सरकार ने हाल ही में चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर के पास भीषण बस दुर्घटना को देखते हुए केंद्र से यह आग्रह करने का निर्णय लिया है।

राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बेंगलुरु में कहा कि चालक की थकान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक, लॉरी, और बस के चालकों के लिए रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच कम से कम चार घंटे का अनिवार्य विश्राम होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला