जून 30, 2025 5:33 अपराह्न

printer

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा। वे आज बेंगलुरु में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूरू हवाई अड्डे पर मीडिया के सामने उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ हाथ ऊपर उठाकर एकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बात का जवाब देने से इनकार कर दिया कि राज्य में मुख्यमंत्री बदला जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल तक बरकरार रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला