कर्नाटक में केआरपीपी नेता जी जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है। वे लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के साथ फिर से भाजपा में शामिल हुए हैं। जी जनार्दन रेड्डी भारतीय जनता पार्टी नेता बीएस येदियुरप्पा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल हुए। श्री रेड्डी ने कहा है कि वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं और कोई पद नहीं मांग रहे हैं।