मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2024 9:08 अपराह्न

printer

कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज बारिश और बाढ़ प्रभावित बागलकोट जिले का दौरा करने वाले राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा है कि लगातार बारिश के कारण एक हजार 257 गांव जलमग्न हैं। राज्‍य में बाढ़ और भूस्खलन से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए 64 राहत शिविर खोले गए हैं। श्री गौड़ा ने यह भी बताया कि 832 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 44 हजार हेक्टेयर से अधिक खड़ी फसल नष्ट होने का अनुमान है। इस मानसून में राज्य में 26 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण मंगलुरु, हुबली और मैसूर में बिजली कंपनियों को 96 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कृष्णा, भद्रा, कावेरी   और इसकी कई सहायक नदियाँ उफान पर हैं और इन नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला