कर्नाटक के कई भागों में शुष्क मौसम और भीषण गर्मी जारी है। हालांकि चिकमगलूर, कोडागु, मैसुरु, मांड्या, रामानगर और टुमकुर के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों के अधिकांश भागों में 5 और 6 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़ और चित्रदुर्ग जिलों में 4 मई तक गर्मी और आर्द्रता वाली स्थिति रहेगी। रायचूर, कोप्पल, बल्लारी, विजयपुरा, यादगीर, कलबुर्गी में अधिकतम तापमान 44 से 45 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेंगलुरु में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।