उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुक के यदुर स्थित श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर के राजगोपुरा का उद्घाटन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के महाकुंभभिषेक में भी भाग लिया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल है, जिसकी आध्यात्मिक विरासत गहरी है।
सिंधु घाटी सभ्यता के काल से ही भारत पीढ़ियों से इस आध्यात्मिक भावना को विरासत में प्राप्त करता आया है। उन्होंने बताया कि भगवद् गीता का आध्यात्मिक संदेश हमें नैतिक साहस प्रदान करता है। इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक राज्य मंत्री सतीश जारकीहोली और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।