परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पांचवीं और छठी यूनिट के लिए औपचारिक रूप से कंक्रीट कार्य का शुभारंभ किया। 21 हजार करोड़ रुपये की यह विस्तार परियोजना परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह विस्तार कार्य किया जा रहा है।
वर्ष 2000 में शुरू हुआ यह संयंत्र वर्तमान में 2,280 मेगावाट की संयुक्त उत्पादन क्षमता वाले चार रिएक्टरों का संचालन करता है।
संयंत्र की पांचवीं और छठी यूनिट को 700 मेगावाट बिजली उत्पादन करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस यूनिट को 2025 में मंजूरी दी गई थी और 2030 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।