सितम्बर 2, 2025 10:31 पूर्वाह्न

printer

करम पूर्व संध्या समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को करम महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत दी है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं।