सितम्बर 20, 2023 10:15 पूर्वाह्न | पंजाब-कॉडिडोर

printer

करतारपुर साहिब कॉरिडोर से तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब जाना हुआ सुविधाजनक

पंजाब में, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक शहर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त सुविधा प्रदान कर रहा है। यह गलियारा नवंबर 2019 में पहले सिख गुरु श्री नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर खोला गया था।