छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर सुकमा जिले में एक माओवादी दम्पति सहित पांच इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर आठ लाख रूपये और एक अन्य पर पांच लाख रूपए इनाम घोषित था। इन पांचों माओवादियों पर कुल सत्रह लाख रूपए का इनाम घोषित था। इन सभी पर पुलिस मुठभेड़ में शामिल होने सहित विभिन्न माओवादी घटनाओं में सक्रिय रहने का आरोप है।
Site Admin | जून 3, 2024 9:08 अपराह्न
कमा जिले में एक माओवादी दम्पति सहित पांच इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया