नवम्बर 15, 2024 5:01 अपराह्न

printer

कमजोर जनजातीय समूहों के घरों में यू॰पी॰सी॰एल पीएम-जनमन योजना के तहत गैर विद्युतीकृत बिजली पहुंचाने का काम

 

राज्य के विशेषकर कमजोर जनजातीय समूहों के सभी घर जल्द ही रोशनी से जगमगांएगे। इसके लिए यू॰पी॰सी॰एल पीएम-जनमन योजना के तहत गैर विद्युतीकृत घरों में बिजली पहुंचाने का काम करेगा। सचिवालय में वितरण सुधार समिति की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत वाइब्रेट विलेज योजना और स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में विशेषकर कमजोर जनजातीय समूहों के 669 घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है।