जून 22, 2024 8:15 अपराह्न

printer

कबीर जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये

आज कबीर जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर सहित अन्य जगहों पर भी आज कबीर पंथ के लोगों ने रैलियां निकालीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
वहीं, राज्य सरकार ने कबीर जयंती के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी शराब दुकानें बंद हैं। होटल बार और अन्य जगहों पर भी शराब बेचने और परोसने की मनाही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला