कबीरधाम जिले में बाहपानी गांव के पास कल हुई सड़क दुर्घटना के मृत उन्नीस में से 17 लोगों का आज सेमरहा गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
अंत्येष्टि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।
इस बीच, मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार ने पांच-पांच लाख रूपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता और बीमा से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।
गौरतलब है कि कल कबीरधाम जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुए सड़क हादसे में उन्नीस लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, तीन अन्य लोग घायल हैं।
Site Admin | मई 21, 2024 8:16 अपराह्न
कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना के मृत उन्नीस में से 17 लोगों का आज सेमरहा गांव में अंतिम संस्कार किया गया