जुलाई 17, 2024 7:55 अपराह्न

printer

कबीरधाम जिले में सभी सार्वजनिक और निजी जल स्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सभी सार्वजनिक और निजी जल स्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर ने इस कार्य के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जिम्मेदारी दी है। जिले के सभी विकासखंडों में पांच-पांच दल गठित किए गए हैं, जो क्लोरिनेशन का कार्य कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला