जनवरी 23, 2026 8:35 अपराह्न

printer

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पिछले दशक में वस्‍त्र क्षेत्र में उल्‍लेखनीय हुई वृद्धि

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पिछले दशक में वस्‍त्र क्षेत्र में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है। आज नई दिल्‍ली में भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय वस्‍त्र मेले का उद्घाटन करते हुए कपड़ा मंत्री सिंह ने कहा कि 2025 में घरेलू बाजार छह से बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये का हो गया तथा कोविड के बाद की अ‍वधि में निर्यात में भी 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

उन्‍होंने कहा कि दिसंबर 2025 तक वस्‍त्र उद्योग 29 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वस्‍त्र क्षेत्र रोजगार सृजन करने वाले सबसे बड़े मंचों में से एक बन गया है। उन्‍होंने विदेशी डिजाइन पर ध्‍यान देने के बजाय भारत के अपने स्‍वयं के मानक तैयार करने पर जोर दिया। भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय वस्‍त्र मेला भारतीय निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने का एक मंच प्रदान करता है। इसमें निर्यातक अपने नए डिजाइन और उत्‍पादक प्रदर्शित करते हैं।