फ़रवरी 25, 2026 8:33 पूर्वाह्न

printer

कनाडा सरकार ने मुम्बई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्त्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता समाप्त करने की कार्यवाही शुरू की

कनाडा सरकार ने मुम्बई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्त्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता समाप्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कल से शुरू हो रही भारत यात्रा से पहले यह कदम उठाया गया है। कनाडा भारत के साथ आपसी संबंधों में सुधार करना चाहता है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान दोनों देशों के संबंध बहुत खराब हो गए थे।

पाकिस्तान मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा इस समय भारत की हिरासत में है। वह मुम्बई आतंकी हमलों से जुड़े आरोपों पर सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहा है। 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई में आतंकी हमलों में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। यह हमले पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा ने किये थे।

1997 में कनाडा गए तहव्वुर राणा को 2001 में वहां की नागरिकता मिली थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला