फ़रवरी 12, 2026 7:34 पूर्वाह्न

printer

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सलार के रूप में हुई

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सलार के रूप में हुई है। हमले के बाद रूट्सलार मृत पाया गया। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है।

गोलीबारी टम्बलर रिज के दूरस्थ इलाके में स्थित स्थानीय माध्यमिक विद्यालय और पास के एक घर में हुई। पुलिस ने बताया कि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्कूल के पास एक घर में संदिग्ध की मां और सौतेले भाई के शव भी मिले।

हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस से शुरू में 10 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या संशोधित कर 08 कर दी। मृतकों में एक वयस्क महिला शिक्षिका, तीन छात्राएं और 13 से 17 वर्ष की आयु के दो छात्र शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान एक वयस्क महिला और एक किशोर लड़के के रूप में हुई हैं, जो संदिग्ध की मां और सौतेले भाई बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध जन्म से पुरुष था लेकिन वह खुद को महिला मानता था और लगभग छह साल पहले उसने महिला बनने की प्रक्रिया शुरू की थी।