कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे। उनका उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि आज श्री कार्नी मुंबई में व्यापारिक नेताओं को संबोधित करने की संभावना है।
News On AIR | फ़रवरी 28, 2026 11:17 पूर्वाह्न
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे