यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने आज घोषणा की कि उन्होंने कनाडा के पूर्व वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड को यूक्रेन के आर्थिक विकास के लिए नया सलाहकार नियुक्त किया है। यूक्रेनी मूल की फ्रीलैंड वर्ष 2019 से 2024 के बीच कनाडा की उप प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह लंबे समय से यूक्रेन के साथ रूस के संघर्ष की कनाडा की ओर से मुखर विरोधियों में से एक रही हैं।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 6:01 अपराह्न
कनाडा के पूर्व वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड यूक्रेन के आर्थिक विकास के लिए सलाहकार नियुक्त