मार्च 13, 2026 10:27 अपराह्न

printer

कतर की राजधानी दोहा से करीब 500 भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि सहित अन्य गंतव्यों के लिए रवाना

कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि आज लगभग 500 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि और अन्य वैश्विक गंतव्यों के लिए रवाना हुए। कतर एयरवेज ने प्राकृतिक कारणों से मरने वाले दो भारतीयों के पार्थिव शरीर और उनके परिवार के सदस्यों को मानवीय आधार पर कोच्चि तक पहुंचाने में सहायता प्रदान की। दूतावास ने बताया कि कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से ही खुला है, इसलिए कतर एयरवेज द्वारा सीमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। कतर एयरवेज द्वारा कल मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित करने की योजना है।

कतर में भारतीय राजदूत ने संघर्ष की स्थिति के दौरान समुदाय के कल्याण के लिए दूतावास द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय समुदाय संगठनों के साथ बैठक की। इस बैठक में लगभग भारतीय समुदाय के 100 सदस्य उपस्थित थे।