मार्च 17, 2026 6:35 पूर्वाह्न

printer

कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,100 भारतीय यात्री कल दोहा से भारत रवाना

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कल कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,100 भारतीय यात्री नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुए हैं। साथ ही जानकारी दी कि इन गंतव्यों के लिए आज भी उड़ानें संचालित होंगी। दूतावास ने यह भी कहा कि कतर एयरवेज कल से अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई के लिए उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही बताया कि कतर में अल्पकालिक यात्रा पर फंसे भारतीय नागरिक यदि सऊदी अरब के रास्ते भारत की यात्रा करना चाहते तो उनके लिए सऊदी अरब के अस्थायी ट्रांजिट वीजा की सुविधा जारी रहेगी।