कतर में भारतीय दूतावास ने बताया है कि दोहा में अल्पकालिक यात्रा पर फंसे लगभग एक हजार भारतीय, पिछले तीन दिनों में कतर एयरवेज की उड़ानों से भारत लौट चुके हैं। दूतावास के अनुसार कतर एयरवेज आज दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए तीन उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही बताया कि सऊदी वीजा का अनुरोध करने वाले यात्रियों के मामलों को भी देखा जा रहा है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 6:41 पूर्वाह्न
कतर एयरवेज की उड़ानों से दोहा में फंसे लगभग एक हजार भारतीय पिछले तीन दिनों में भारत लौटे