27 साल के एक कट्टर नक्सली देवा सुमादो मुदाम ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर 7 लाख रुपये का इनाम था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का निवासी देवा छोटी उम्र से ही नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। गोंदिया जिला पुलिस की अपील के बाद और नक्सली समूहों की गतिविधियों से निराश होकर उसने जिला कलेक्टर प्रजीत नायर और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
Site Admin | दिसम्बर 28, 2024 3:07 अपराह्न
कट्टर नक्सली देवा सुमादो मुदाम ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
