मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 25, 2024 4:50 अपराह्न

printer

कजाकिस्तान में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोगों की मौत

कजाखकिस्तान में, एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। देश के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा है कि दुर्घटना में कम से कम 25 लोग जीवित बचे हैं। इनमें से 22 को अस्पताल ले जाया गया। सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    अज़रबैजान एयरलाइंस के उडान संख्‍या जे टू-8243 में उस समय आग लग गई जब उसने अक्तौ शहर के पास आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया। यह विमान अज़रबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोज़नी के लिए रवाना हुआ था। खबरों के अनुसार, कोहरे के कारण विमान का मार्ग बदल दिया गया था। विमान में सवार अधिकतर अज़रबैजान के नागरिक थे। इसमें रूस, कजाखकिस्तान और किर्गिस्तान के भी कुछ यात्री सवार थे।