दिसम्बर 14, 2025 2:18 अपराह्न

printer

कई राज्यों में शीतलहर व घना कोहरा, दिल्ली की हवा गंभीर: IMD

मौसम विभाग ने कल तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है। अगले चार दिन तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
 
इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 457 दर्ज किया गया। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला