मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 10:17 अपराह्न

printer

कई राज्यों की कुछ सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे आए

बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्‍चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई सीटों के लिए उप-चुनाव भी हुआ था।

    गुजरात में सभी पांच सीटे विजयपुर, पोरबंदर, मानावदार, खम्‍भात, वाघोडिया भाजपा ने जीत ली हैं।

    हिमाचल प्रदेश की छह सीटों पर हुए उप-चुनाव में से कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो सीटें जीती हैं। राज्‍य की धर्मशाला और बारसर सीट भाजपा जबकि लाहौल स्‍पीति, सुजानपुर, गागरेट और कुटलहर सीट कांग्रेस की झोली में गई है।

    झारखंड की गांडेय सीट झारखंड मुक्‍ति मोर्चा की कल्‍पना सोरेन ने जीती है।

    बिहार की अगियान सीट सीपीआई-एमएल ने जीती हैं।

    हरियाणा की करनाल सीट भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह ने जीत ली है।

    कर्नाटक में शोरापुर सीट, तेलंगाना में सिकंदराबाद सीट और तमिलनाडु में विलावनकोड सीट पर कांग्रेस विजयी रही है।

    राजस्‍थान की बागीडोरा सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है।

    त्रिपुरा की रामनगर सीट भाजपा ने जीत ली है।

    उत्तर प्रदेश में ददरौल सीट और लखनऊ पूर्व सीट भाजपा जबकि गैंसडी और दुधी सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गई है।

    पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भागबान गोला सीट तृणमूल कांग्रेस ने   जीत ली है और बारानगर सीट पर आगे चल रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला