राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुद्दुचेरी के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इन सभी राज्यों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान किया है। उन्होंने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विकास यात्रा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की। राष्ट्रपति ने इन राज्यों के सभी निवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
Site Admin | नवम्बर 1, 2025 1:57 अपराह्न
कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई