पलामू, गढ़वा और कोल्हान के कुछ क्षेत्रों समेत राज्य के कई जिलों में 15 जून तक सीवियर हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में सीवियर हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 14 जून को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के लिए रेड अलर्ट और पलामू तथा गढ़वा के लिए औरेंज और कुछ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Site Admin | जून 11, 2024 8:54 अपराह्न
कई जिलों में 15 जून तक सीवियर हीट वेव की चेतावनी जारी
