दिसम्बर 30, 2025 12:17 अपराह्न

printer

कंबोडिया ने विशेष रूप से थाईलैंड से सटे सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया

कंबोडिया ने विशेष रूप से थाईलैंड से सटे सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा, संरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से लिया गया है।

 

कंबोडिया से उड़ने वाले 250 से अधिक मानवरहित हवाई वाहनों-ड्रोन के पता लगने के बाद यह निर्णय लिया गया। कंबोडिया और थाईलैंड ने 27 दिसंबर को तत्काल युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की थी।