फ़रवरी 19, 2026 9:08 अपराह्न

printer

कंपनी ने देश की संस्कृति और विविधता पर ध्यान केंद्रित किया है: सर्वम एआई, सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन

सर्वम एआई के सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन ने कहा कि कंपनी ने देश की संस्कृति और विविधता पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां 22 आधिकारिक भाषाएं और कई बोलियां प्रचलित हैं। नई दिल्ली में मीडिया से उन्होंने कहा कि सर्वम एआई को किफायती और प्रभावी मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए विचार किया जा रहा है। सर्वम एआई के बारे में डॉ. विवेक राघवन ने कहा कि कंपनी वर्तमान में उपयोगकर्ताओं को आवाज के माध्यम से उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग सर्वम एआई को अपनी भाषा में निर्देश दे सकते हैं। सह-संस्थापक ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया कि सर्वम एआई को फीचर फोन के माध्यम से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।