सितम्बर 10, 2025 7:39 अपराह्न

printer

कंपनियां पुराने स्टॉक पर एमआरपी संशोधित कर सकती हैं

केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में हालिया बदलाव के बाद पूर्व-पैक वस्तुओं के निर्माताओं, पैकर्स और आयातकों को 31 दिसंबर तक बिना बिके स्टॉक पर संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घोषित करने की अनुमति दे दी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार कंपनियां पुराने स्टॉक पर एमआरपी संशोधित कर सकती हैं। हालाँकि मूल एमआरपी दिखाई देनी चाहिए और किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग की अनुमति नहीं होगी। निर्माताओं और पैकर्स को समाचार पत्रों में कम से कम दो विज्ञापन जारी कर मूल्य संशोधन के बारे में सूचित करने की भी आवश्यकता है।