अप्रैल 25, 2024 11:41 पूर्वाह्न

printer

औसत न्‍यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो औसत न्‍यूनतम तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज सुबह आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 186 अंक के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।