दिसम्बर 26, 2024 3:15 अपराह्न

printer

औली को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

गढ़वाल सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज और औली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए।

 

इससे पूर्व श्री बलूनी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों के साथ औली का निरीक्षण किया और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए।

 

उन्होंने कहा कि औली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।