चक्रवात दाना आज रात ओड़िसा और पश्चिम बंगाल की तट से टकरायेगा। इसे लेकर झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी से भारी बारिश की चेतावनी की है।
मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दाना चक्रवात ओड़िशा और बंगाल के तट से टकरायेगा, जिसका व्यापक असर झारखंड के कई इलाकों में देखने को मिलेगा।