इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हो रहा है। वर्तमान में 18वीं रैंक पर काबिज पीवी सिंधु इस प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी। मालविका बंसोड और तन्वी शर्मा भी महिला सिंगल्स में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
महिला डबल्स में, त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ले रही हैं।
पुरुष सिंगल्स में, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पहले दौर में आमने-सामने होंगे। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय भी टूर्नामेंट में हिस्सा भाग लेंगे।
पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन की जोडी भाग लेगी।
मिक्सड डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भारत की शीर्ष जोड़ी है।