जनवरी 4, 2026 7:37 अपराह्न

printer

ओमान ने 2026 के लिए 29.77 अरब डॉलर का सामान्य राज्य बजट मंजूर किया

ओमान ने 2026 के लिए 29 दशमलव सात-सात अरब डॉलर का सामान्य राज्य बजट स्वीकृत किया है। इसमें लगभग 31 दशमलव एक-पांच अरब डॉलर के सार्वजनिक व्यय का अनुमान है और लगभग 4 प्रतिशत आर्थिक विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 2030 तक 4 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखने वाले आर्थिक कार्यक्रम के अगले चरण की भी शुरुआत की गई है। बजट में एक दशमलव तीन-आठ अरब डॉलर के घाटे का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का एक दशमलव तीन प्रतिशत है।

ओमान ओपेक का सदस्य है और खाड़ी क्षेत्र के छोटे तेल उत्पादकों में से एक है । वह कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने और अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने का प्रयास कर रहा है।