ओमान के विदेश मंत्री बदर अल बुसैदी आज राजधानी में होने वाली भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक से पहले नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी और सशक्त होगी।
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार भी बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनकी यात्रा से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार होगा।