जनवरी 4, 2026 7:17 अपराह्न

printer

ओपेक प्लस ने राजनीतिक तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद तेल उत्पादन में स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने प्रमुख सदस्य देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और व्यापक भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद तेल उत्पादन में स्थिरता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की है। ओपेके के आठ भागीदार देश – सऊदी अरब, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, कजाकिस्तान, कुवैत, इराक, अल्जीरिया और ओमान – सामूहिक रूप से विश्व के लगभग आधे तेल का उत्पादन करते हैं। उन्होंने अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच उत्पादन लक्ष्य को लगभग 2 दशमलव 9 मिलियन बैरल प्रति दिन तक बढ़ाया था, जो वैश्विक मांग के लगभग तीन प्रतिशत के बराबर था। अधिक आपूर्ति की चिंताओं के बीच तेल की कीमतें 2025 में 18 प्रतिशत से अधिक गिर गईं जो 2020 के बाद से सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है।